मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर। रविवार को कानपुर में सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग विभाग द्वारा प्रादेशिक पुरस्कार वितरित किए गए। सहायक आयुक्त उद्योग मुजफ्फरनगर आशीष कुमार ने बताया कि उप्र के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान द्वारा प्रादेशिक पुरस्कार वितरित किए। इस वर्ष लघु उद्योग श्रेणी में जनपद मुजफ्फरनगर से मोरवेल ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड का चयन हुआ है। समारोह में मंत्री राकेश सचान ने मोरवेल ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं एमएसएमई उद्यमी फकीर चंद मोघा को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...