प्रमुख संवाददाता, मार्च 21 -- Kanpur News: ईद का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इससे पहले सुबह ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसे देखते हुए सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक कानपुर के ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों को जाने वाले रूटों पर डायवर्जन किया गया है। साथ ही पार्किंग स्थल भी तय कर दिए गए हैं। बुजुर्ग नमाजियों को हाथ रिक्शा से जाने की इजाजत रहेगी। लाल इमली चौराहा से कर्नलगंज चौराहा (चुन्नीगंज) होत हुए बकरमंडी ढाल व बजरिया की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कर्नलगंज चौराहा से दाएं मुड़कर शनिदेव मंदिर तिराहा की तरफ जा सकेंगे। गोल चौराहा और हैलट से बेनाझाबर तिराहा से सीधे ईदगाह चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन बेनाझाबर तिराहे से बाएं मुड़कर चांदनी नर्सिंग होम के सामने से जा सकेंगे। जरीब चौकी व पीरोड की ओर से वाह...