कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर। जूही में बेसहारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। सोमवार को घर से दवा लेने निकली महिला पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। एक साथ कुत्तों के हमला करने से महिला दशहत में जमीन पर गिर गई। इसके बाद कुत्तों ने उसके कपड़ों को मुंह में दबाकर खींचने की कोशिश की।महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़े और कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाई। पूरी घटना पार्षद के घर पर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई। रविवार को भी कुत्तों ने छह साल के मासूम को काट लिया था। इससे इलाकाई लोगों में रोष है। वहीं, पार्षद ने भी शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने का आरोप लगाया है। इलाकाई पार्षद ने बताया कि बीते 10 दिन से आवारा कुत्तों ने इलाके में आतंक मचा रखा है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। सोमवार को इलाके में रहने वाली सुनीता गुप्ता घर से दवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.