संवाददाता, मार्च 14 -- कानपुर में आवारा कुत्तों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जाजमऊ क्षेत्र के मनोहर नगर स्थित भल्ला स्टेट का है, जहां गुरुवार देर शाम कुत्तों के झुंड ने 12 साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को गिराकर उसके हाथ और पैर में बुरी तरह काट लिया। हमले में बच्चे के हाथ में 10 टांके लगाने पड़े। घटना के बाद से बच्चा दहशत में है और दर्द के कारण परीक्षा देने भी नहीं जा पा रहा है। मनोहर नगर भल्ला स्टेट निवासी मुशीर आलम लेदर ट्रेडिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आरिश आलम कक्षा पांच का छात्र है।बच्चे को लगाने पड़े 10 टांके गुरुवार देर शाम उनकी पत्नी शबीना परवीन ने आरिश को दुकान से सामान लेने के लिए भेजा था। सामान लेकर जब वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ा...