प्रमुख संवाददाता, जुलाई 29 -- यूपी के कानपुर के जाजमऊ स्थित रैदास विहार नई बस्ती के लोगों पर मंगलवार को होने वाली बरसात आफत बनकर टूटी। पानी भरने से कमजोर हुई दीवारें दरकी और भरभराकर ढह गईं। एक के बाद एक करीब 12 मकान गिर गए। इसमें रहने वाले करीब 25 लोग मलबे में दब गए। चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, नाला चोक होने से बस्ती तालाब बन गई है। कई घरों में पानी भरा हुआ है। लोगों ने दहशत के चलते घर छोड़ दिया है। मौके पर नगर निगम की टीम मोटर लगाकर पानी निकाल रही है। जाजमऊ रैदास विहार नई बस्ती में मंगलवार को बरसात आफत बनकर टूटी। दरअसल बस्ती के बीच से डॉट नाला निकलता है जो सरैया नाले में जाकर मिलता है। इसी के आसपास 100 से 1...