औरैया, जून 28 -- औरैया। पशुपालन विभाग की ओर से 29 जून को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में सुबह 10 बजे मंडल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव एवं निवेश सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में किसान, व्यापारी, निवेशक, वित्तीय संस्थाएं और दवा कंपनियां भाग ले सकेंगी। यह जानकारी पशुपालन विभाग कानपुर मंडल के अपर निदेशक द्वितीय डॉ. विजय वीर चंद्रयाल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...