कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर (बिठूर), संवाददाता। बिठूर स्थित राजा हॉस्पिटल के एनआईसीयू में वार्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक नवजात बच्ची की जिंदा जल गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। बाकरगंज निवासी प्राइवेट कर्मी अरुण निषाद की शादी दो साल पहले बिट्टू से हुई थी। पत्नी बिट्टू को रविवार सुबह प्रसव के लिए राजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शाम को पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया और नवजात को एनआईसीयू में भर्ती कराने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि देर शाम एनआईसीयू में लगी वार्मर मशीन में अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.