कानपुर महिला बॉक्सिंग टीम का हुआ चयन
कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वर्ग बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की तिथियों में बदलाव किया गया। चैम्पियनशिप वाराणसी में 1 से 4 अगस्त के बीच होनी थी, अब वह 10 से 13 अगस्त के बीच होगी। खेल निदेशालय के आदेश के बाद कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के लिए जिला बालिका टीम का चयन कर लिया है। चयनित खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में आरोही वाजपेयी (44-46 किग्रा), पावनी नागवंशी (46-48 किग्रा), काव्या चौधरी (60-63 किग्रा) और अंशिका द्विवेदी (66-70 किग्रा) शामिल हैं। टीम के साथ अल्पना शर्मा को टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों का चयन मुकेश, संजीव दीक्षित, श्याम मिश्रा और नरेंद्र प्रताप की चयन समिति ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.