कानपुर मंडल मुक्केबाज टीम चयनित
कानपुर, जून 6 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश सबजूनियर बालक वर्ग राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 10 से 13 जून के बीच सहारनपुर में आयोजित की जा रही है। इसके लिए कानपुर मंडल टीम का जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल शनिवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में संपन्न हुआ। इसमें 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने कौशल, फिटनेस और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन कर दावेदारी प्रस्तुत की। चयनित खिलाड़ी अब कानपुर मंडल की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के उद्देश्य से उतरेंगे। चयनित मुक्केबाजों में 46 से 48 किग्रा भारवर्ग में सचिन (फर्रुखाबाद से), 61 से 64 किग्रा भारवर्ग में मो. शाहिल (कानपुर देहात से), 30 से 33 किग्रा भारवर्ग में निसर्ग, 33 से 35 किग्रा भारवर्ग में अंश, 35 से 37 किग्रा भारवर्ग में मुसैब, 37 से 40 किग्रा भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.