कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुरादाबाद में 13 से 18 अप्रैल तक अंडर-20 अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप (मो. शमसुद्दीन बाबू भाई ट्रॉफी) में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर फाइनल मुकाबले में कानपुर मंडल ने आजमगढ़ मंडल को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में कानपुर के कप्तान समीर अरोरा ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। मैच खत्म होने से ठीक पहले आजमगढ़ के मो. कैफ ने गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्धारित समय में नतीजा न निकलने पर पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जहां कानपुर के खिलाड़ियों ने संयम और सटीकता का...