कानपुर मंडलीय बॉक्सिंग टीम का ट्रायल 23 को
कानपुर, जुलाई 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से 1 से 4 अगस्त के बीच प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित की जाएगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल लिया जाएगा, इसके आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम में लिया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का वजन जिला स्तर पर सुबह 7 बजे और मंडल स्तर पर सुबह 9 बजे किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर ने दी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.