कानपुर, जनवरी 1 -- उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 9 से 11 जनवरी के बीच आजमगढ़ में आयोजित की जाएगी। इसके लिए गुरुवार को कानपुर टीम का चयन ट्रायल के आधार पर राज नारायण खेल विकास संस्थान लाल्हेपुर उदयपुर में हुआ। इसमें 50 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुश्ती कोच रामसजन यादव की देखरेख में ट्रायल के बाद टीम का चयन किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद बताया कि चयनित टीम में रोशनी, आरती निषाद, मोनिका यादव, रचना मौर्या, गौरी यादव, आयुषी वर्मा, किरन, पायल यादव, अनीता चौधरी, दिव्यांका यादव शामिल हैं। टीम मैनेजर अभय कुमार सिंह बने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.