कानपुर, जून 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से 3 से 5 जुलाई के बीच लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कानपुर मंडल टीम का चयन 30 जून को किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल्स छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) के स्विमिंग पूल में आयोजित होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल 30 जून को सुबह 10 बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल शाम 4 बजे से आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स के आधार पर चयनित जूनियर बालक व बालिका तैराक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- तैराकी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय टीम का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...