कानपुर मंडलीय टीम के चयन को ट्रायल शुरू
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल निदेशालय उप्र और उप्र फुटबाल संघ की ओर से एक से आठ अगस्त के बीच मऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय फुटबाल टीम चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार को हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फुटबाल संघ के अमित नारंग ने बताया कि ट्रायल में 100 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे हैं। जिनके बीच टीम बनाकर मैच कराए जा रहे हैं। ट्रायल के प्रदर्शन से खिलाड़ियों का चयन मंडल की टीम में किया जाएगा। शनिवार को ट्रायल के फाइनल चरण के बाद स्टेट फुटबाल के लिए मंडल की टीम घोषित की जाएगी। यह भी पढ़ें- मंडलीय ट्रायल के लिए दो खिलाड़ी चयनित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.