कानपुर बैडमिंटन टीम का चयन ट्रायल 27 को
कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक व बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता सात से नौ सितंबर के बीच गाजियाबाद में आयोजित की जा रही है। इसमें कानपुर की दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 27 अगस्त को ग्रीनपार्क स्टेडियम में दोपहर 12 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल शाम तीन बजे कराया जाएगा। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीनपार्क में संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क कर्मवीर सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- Noida News: बैंडमिंटन प्रतियोगिता के लिए परीक्षण 29 को होगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.