कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से अमेठी में 10 से 17 अगस्त के बीच अंतर मंडलीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए कानपुर मंडल टीम के चयन ट्रायल 5 व 6 अगस्त को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। ट्रायल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचकर डीबी थापा, अमित नारंग व शरद जायसवाल से संपर्क कर ट्रायल में भाग ले सकती हैं। ट्रायल में वही खिलाड़ी पात्र होंगी जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच होगी। चयनित खिलाड़ी अमेठी में होने वाली अंतर मंडलीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...