बाराबंकी, सितम्बर 11 -- बाराबंकी। कानपुर बार एसोसिएशन एवं द लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर के आह्वान पर अधिवक्ता हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के समर्थन में अधिवक्ता पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इसके पूर्व जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ता बार सभागार में पहुंचे। इसके बाद अधिवक्तओं ने परिसर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए सभी अधिवक्ताओं से निर्णय का पूर्ण पालन करने की अपील की गई। इस दौरान किसी भी न्यायालय में न्यायिक कार्य न करने तथा सामूहिक अवकाश के निर्णय का पूर्ण रूप से पालन करने का अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन साधारण सभा की हुई बैठक अधिव...