हमीरपुर, मार्च 7 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के भमौरा-गहतौली गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब शिक्षक बंद क्रॉसिंग को पैदल पार करने की कोशिश कर रहा था। अचानक हुए इस हादसे की सूचना से शिक्षक के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। सदर कोतवाली के सिड़रा गांव निवासी 42 वर्षीय सुरेंद्र यादव वर्तमान में हमीरपुर के रमेड़ी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। इसकी एक माह पूर्व ही ग्राम पंचायत जलाला के गहतौली गांव के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती हुई थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सुरेंद्र बाइक से भमौरा एवं गहतौली के मध्य बने रेलवे गेट संख्या 39 में पहुंचा तो गेट बंद था। सुरेंद्र बाइक खड़ी करके गेट के नीचे से निकलकर रेल...