गाजीपुर, जून 26 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली भुड़कुडा के मंझनपुर कला गांव के वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि व कानपुर प्रांत प्रचारक श्रीराम सिंह के भाई रणजीत सिंह के ऊपर हमलावरों ने गुरुवार की देर रात निशाना साधकर फायर किया। संजोग अच्छा रहा की गोली नहीं लगी। शुक्रवार के एसपी डॉ. ईरज राजा ने घर पहुंचकर जानकारी ली। रणजीत सिंह के मुताबिक रात करीब 8:45 बजे वह अपने घर के बाहर कुत्ते को खाना दे रहे थे। उसी समय गांव का एक व्यक्ति जो मुर्गा काटता है वह जा रहा था। उससे वह बात करने लगे। इसके बाद वह जैसे घर के अंदर पैर रखकर गेट बंद करने लगे। उसी समय उनको लक्ष्य कर फायर किया गया लेकिन गोली नहीं लगी। फायरिंग के बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना भुड़कुडा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल धर्मेंद्र पाण्डेय सहित मंझनपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। रण...