कानपुर पुलिस के अपराध कम करने के दावे फेल, थाने में महिला सिपाही के क्वार्टर से लाखों की चोरी
संवाददाता, सितम्बर 11 -- एक ओर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस शहर में अपराध कम करने का दावा कर रही है। वहीं फजलगंज थाने में तैनात और परिसर में रहने महिला सिपाही के आवास में चोरी की वारदात को अंजाम देकर शातिर चोरों ने पुलिस की मुस्तैदी और दावों की पोल खोल दी। चोर महिला सिपाही के आवास से नकदी व जेवरात समेत चार लाख रुपये का माल ले गए। खास बात है कि आरोपी सोने के जेवर ले गया पर चांदी के गहनों को हाथ भी नहीं लगाया। घटना के वक्त महिला सिपाही वॉलीबाल मैच खेलने नोएडा गई थी। पड़ोसी पुलिसकर्मी ने घर का दरवाजा खुला देकर जानकारी दी। उन्होंने डॉयल 112 पर चोरी की शिकायत की तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। संभवतः वह शुक्रवार को थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देंगी। मूलरूप से बांदा के औगासी गांव निवासी सपना द्विवेदी यूपी पुलिस में महिला कांस्टेबल के पद पर 2016 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.