कानपुर ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस दोनों खिताब जीते
कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। मेजबान 37वीं वाहिनी पीएसी ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और टेबल टेनिस दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया। इसमें 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, चतुर्थ एवं 42वीं वाहिनी प्रयागराज, 34वीं एवं 36वीं वाहिनी वाराणसी, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर व 48वीं वाहिनी सोनभद्र सहित कुल 10 टीमों ने भाग लिया। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज को हराकर चैंपियनशिप की चल बैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- एसएसबी अंतर बटालियन बैडमिंटन व ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.