कानपुर नगर निगम सदन में धक्का-मुक्की, मेज पर चढ़े पार्षद ने दूसरे पर चलाई लात
हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 27 -- UP News: कानपुर नगर निगम सदन की बैठक में शनिवार को मर्यादा तार-तार हो गई। भरे सदन में गालियों की बौछार संग धक्का-मुक्की और झड़प हुई। एक पार्षद ने मेज पर चढ़ दूसरे पार्षद की तरफ लात चलाई। एक विधायक के नाम पर अपशब्द बोले गए। महापौर और कुछ पार्षदों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। विवाद तब बढ़ा जब सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेई ने कहा कि हमारे वार्ड का परिसीमन निर्धारित कर दिया जाए। बगल के वार्ड के पार्षद ने हमारे वार्ड में बारातशाला बना ली और अपने वार्ड का कार्यालय खोल लिया। इस पर विकास जायसवाल ने सीधे मेयर प्रमिला पांडेय से कहा कि तो आपने बारातशाला के लिए जगह चिह्नित कर उद्घाटन क्यों कराया? एक विधायक का नाम लेकर कहा कि वार्ड हमारा नहीं है तो विधायक ने चटाई मोहाल वार्ड से ही इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित कराने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.