कानपुर नगर निगम की बैठक में हंगामा, महापौर ने बैठाए वकील तो निकल गए नगर आयुक्त
प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी के कानपुर में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को खासा हंगामा उस वक्त हो गया जब महापौर ने बैठक में दो वकीलों को बैठा लिया। कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ताओं को देखकर नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया। महापौर व नगर आयुक्त में रार बढ़ी तो नगर आयुक्त तत्काल बैठक छोड़कर चले गए। उनके जाते ही एक-एक करके सभी अफसर भी मीटिंग हॉल से निकल गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। कार्यकारिणी की यह बैठक सिर्फ 10 मिनट में ही खत्म हो गई। नगर निगम निधि से स्वीकृत कार्यों को सार्वजनिक करने, लीगेसी वेस्ट भुगतान, विभिन्न समितियों से पार्षदों को हटाए जाने, निंदा प्रस्ताव व एसआईटी जांच गठन का आधार समेत अन्य बिन्दुओं को लेकर बुधवार को नगर निगम की कार्यकारिणी बुलाई गई थी। दो बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.