हमीरपुर, अप्रैल 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर जवाहर नाले के पुल के निकट अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर परचून की दुकान चलाने वाले की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मृतक थाना सजेती (कानपुर नगर) के अस्वारमऊ गांव में परचून की दुकान चलाता था और फतेहपुर के भरसा गांव का रहने वाला था। अस्वारमऊ गांव का 40 वर्षीय मनोज निषाद गांव में ही परचून की दुकान चलाकर अपने दो बच्चों और पत्नी का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की दोपहर वह हमीरपुर दुकान का सामान लेने आया था। बाजार करने के बाद शाम करीब 4.30 बजे के आसपास अपने गांव लौट रहा था, तभी उसे हाईवे पर सजेती थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जवाहर नाला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और कुचलता हुए निकल ग...