कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के धन्नी नेवादा गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक शिवली रोड पर गिरे पड़े पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देकर उन्हें सीएचसी रसूलाबाद भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अटिया रायपुर निवासी पैतीस वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र गांव के ही पच्चीस साल के अतुल कुमार पुत्र कृष्ण चंद्र के साथ किसी काम से मंगलवार को रसूलाबाद आए थे। देर रात दोनों लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे।रास्ते में शिवली रोड पर धन्नी नेवादा गाँच के पास गिरे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.