कानपुर, जून 14 -- कानपुर देहात/मूसानगर, संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में रविवार को यमुना में नहाते समय दो किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगीं। इसपर पास ही मौजूद एक किशोर ने यमुना में छलांग लगा दी और एक किशोरी को बचा लिया। हालांकि दूसरे को निकालने के प्रयास में वह भी गहरे पानी में समा गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। अब दोनों की तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है।पुलिस ने बताया कि नयापुरवा मूसानगर के रहने वाले सुनील निषाद की 12 साल की पुत्री जाह्नवी उर्फ भूरी पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली 15 साल की ज्योति पुत्री अनिल के साथ रविवार सुबह यमुना में नहाने गई थी। यह भी पढ़ें- यमुना में डूबी किशोरी को बचाने में किशोर भी ड़ूबा नहाते समय द...