कानपुर, मई 25 -- ------- फोटो परिचय- 25 एकेबी 01 - रसूलाबाद तहसील में हंगामा काटते बहादुरपुर गांव के ग्रामीण। ------- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार से शुरू हो रही बौद्ध कथा की अनुमति अचानक स्थगित किए जाने पर बवाल हो गया। महिलाओं संग आयोजकों व दर्जनों लोगों ने करीब ढाई घंटे तक तहसील में हंगामा काटा। अधिकारियों व पुलिस से अभद्रता कर खरी खोटी सुनाई गई। एएसपी और एसडीएम ने कथा की डेट आगे बढ़ाने पर अनुमति देने का आश्वासन दे हंगामे को शांत कराया।

कथा की अनुमति स्थगित रसूलाबाद क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार से बौद्ध कथा होनी था। आयोजक कैलाश ने इसके लिए अनुमति भी ले रखी थी पर रविवार रात बाहरी लोगों के कथा में शामिल होने व माहौल खराब करने की सूचना के चलते प्रशासन ने इसे निरस्त कर दी। सोमवार सुबह पुलिस ने ...