कानपुर, दिसम्बर 10 -- पटेल इंटर कॉलेज शेखपुर में साल 2017 में सामूहिक नकल पकड़े जाने के मामले में प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश सिंह को एक साल कैद की सजा सुनाई गई है। तत्कालीन डीआईओएस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत ने सजा के साथ-साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई। दर्ज एफआईआर के अनुसार, 2017 में यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान पटेल इंटर कॉलेज में डीआईओएस प्रेम प्रकाश मौर्य ने सचल दल के साथ छापेमारी की थी। परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश सिंह के खिलाफ सट्टी थाने में नकल अधिनियम की धारा 7/10 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पांच मई को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसकी सुनवाई जेएम कोर्ट भोगनीपुर में चल रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.