औरैया, फरवरी 26 -- एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र की उमरैन चौकी अंतर्गत दोबामाफी मोड़ के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे लगा 11 केवी बिजली लाइन का पोल टूटकर गिर गया। हादसे से उमरैन फीडर की आपूर्ति घंटों बाधित रही। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार कानपुर देहात जनपद के थाना शिवली क्षेत्र स्थित दूंदपुर बाघपुर डेरा जोगी निवासी 30 वर्षीय अमिताभ नाथ पुत्र बेला नाथ अपने साथी 32 वर्षीय रामकुमार नाथ पुत्र विनोद नाथ के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कन्नौज जनपद के सिकंदरपुर गांव में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10:45 बजे जैसे ही उनकी बाइक दोबामाफी मोड़ के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्क...