लखनऊ, मार्च 7 -- आलमबाग में शुक्रवार रात देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस घायल बाइक सवार को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूलत: कानपुर देहात के रूरा कस्बा निवासी अनुज यादव (35) सोलर पैनल का काम करते थे। अनुज कंचन नगर टेढ़ी पुलिया के पास पत्नी शालिनी और दो बच्चों के साथ रहते थे। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार देर रात अनुज बाइक से घर आ रहे थे। वह किसी काम से दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे बाइक पर खड़े थे। इस बीच पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना पाकर आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.