कानपुर देहात के खनन अधिकारी को लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि
लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता शासन के निर्देशों का पालन न करने और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में कानपुर देहात के खान अधिकारी सुभाष सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। खनन निदेशक माला श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। खनन अधिकारी पर अनुशासनहीनता, दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता और स्वेच्छाचारिता जैसे आरोपों में यह कार्रवाई की गई है। खनन निदेशक ने सभी जिला व क्षेत्रीय अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि लोडिंग के मानकों के अनुरूप व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) वाहनों से ही उपखनिजों का परिवहन सुनिश्चित कराया जाए। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरंतर प्रवर्तन कार्य करते हुए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.