कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से डॉ. नागेंद्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित गोल्ड कप (कैश मनी) क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में कानपुर टाइटंस ने कानपुर रेड को चार विकेट से पराजित किया।फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर हुए मैच में कानपुर रेड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 94 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक राय ने 21 रन, जीएम ने 16 रन, मिराज ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. अजहरुद्दीन ने तीन, अभि सिंह ने दो व शशांक ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर टाइटंस की टीम ने 11.5 ओवर में छह विकेट पर 95 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीता। टीम की ओर से अभि सिंह ने 28 रन, मो. अजहरुद्दीन ने 20 रन, शैलेंद्र सिंह ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में हाशमी ने तीन, इरफान, जीएम और मिराज ने एक-एक विकेट लि...