कानपुर-झांसी रेलखंड पर ट्रेन घंटों रुकी रही
झांसी, जून 11 -- झांसी। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर गढ़मऊ के एक ट्रेन अचानक रुक गई। बुधवार को घंटो ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई। चिलचिलाती धूप में मुसाफिरों का सब्र जवाब दे गया। वह झल्ला उठे। यहीं नहीं कईयों ने नीचे उतरकर पैदल ही झांसी का सफर तय करना शुरू कर दिया। किसी मुसाफिर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं रेल अफसरों की मानें तो री-वेल्डिंग कार्य किया जा रहा था। इस कार्य के लिए प्रात: 06:20 बजे से 10:20 बजे तक अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में ऑपरेशनल ब्लॉक लिया गया था। वीडियो पर गौर करें तो बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल जाते नजर आ रहे हैं। वह सड़क पर पहुंचे और अपना सामान लेकर झांसी की तरफ निकल पड़े। मुसाफिरों ने रेलवे की लापरवाही बताया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.