कानपुर-झांसी छह लेन हाईवे बनाने जा रहा, डीपीआर तैयार; लोगों का सफर आसान होगा
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- कानपुर से झांसी छह लेन हाईवे बनने जा रहा है। कानपुर से झांसी छह लेन हाईवे का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गया है। पहले चरण में कानपुर देहात के बारा जोड़ से उरई तक हाईवे छह लेन चौड़ा किया जाएगा। दूसरे चरण में उरई से झांसी तक के लिए सर्वे पूरा शुरू किया गया है। एनएचएआई ने डीपीआर अनुमोदन के लिए मंत्रालय भेजा है। सिक्स लेन हाईवे बन जाने से लोगों का सफर आसान होगा। कानपुर से झांसी हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव है। इसके किनारे आबादी बढ़ने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। इसे देखते हुए मौजूदा हाईवे को चार से छह लेन किया जाएगा। अभी 21.5 मीटर चौड़ी रोड है, इसे 32.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। एनएचएआई के मुताबिक यह ब्राउनफील्ड हाईवे होगा। बारा से उरई के बीच 62.67 किमी. हाईवे के चौड़ीकरण पर करीब 3824.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.