कानपुर जोन पुलिस की साइबर क्षमता निर्माण करेगा आईआईटी
कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर। कानपुर जोन की पुलिस को साइबर जागरूकता और क्षमता निर्माण के लिए विशेष प्रशिक्षण देकर विशेषज्ञ बनाया जाएगा। यह प्रशिक्षण आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक और सी3आई हब के विशेषज्ञ देंगे। इसको लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों को वैज्ञानिकों के सामने प्रजेंटेशन के माध्यम से रखा गया। इसको लेकर वैज्ञानिक अत्याधुनिक टूल व तकनीक विकसित कर पुलिस की मदद करेंगे। बैठक में डीआईजी, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद और पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती मौजूद रहे। एडीजी की देखरेख में पुलिस अधीक्षक औरैया ने प्रजेंटेशन दिया। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की सहायता के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.