कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नागेन्द्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित गोल्ड कप (कैश मनी) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसमें पहले मुकाबले में कानपुर जेम्स ने कानपुर टाइटन को 13 रन से पराजित किया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी ने किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले का शुभारंभ डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार (आईपीएस) व विशिष्ट अतिथि रंजीत सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच में कानपुर टाइटन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। टीम से बाशिद खान ने 73 रन की अर्द्धशतकीय पारी व गोलू सिंह ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शैलेंद्र सिंह ने पांच, अभि सिंह और अनिकेत यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर टाइटन की पूरी टीम 20...