कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। कानपुर चिड़ियाघर में जानवरों की सुरक्षा, गुणवत्ता और पर्यावरण अंतरराष्ट्रीय दर्जे की है। यह सच इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आईएसओ) के ऑडिट में प्रमाणित हुआ। पखवाड़ेभर में चिड़ियाघर को आईएसओ सर्टिफाइड सर्टिफिकेट मिल जाएगा। आईएसओ ऑडिट टीम की जांच से एक बात साफ हो गई कि चिड़ियाघर में संरक्षित जानवरों के खानपान और रखरखाव अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों का अपनाया गया है। यही वजह है कि प्रदेश में रेस्क्यू हर दूसरे जानवरों को संरक्षित करने के लिए कानपुर चिड़ियाघर भेजा जाता है। सभी जानवर चिड़ियाघर में स्वस्थ हैं। जानवरों को दिया जाने वाला भोजन की मात्रा और क्वालिटी दोनों बढ़िया पाई गई। टीम ने 9001-2008 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की बारीकी से जांच की। इसके आईएसओ 14001-2008 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली और ओएचएएस 45001-2015 ...