कानपुर गेम्स ने वाइट स्टोन को पांच विकेट से हराया
कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में शुक्रवार को खेले गए मैच में कानपुर गेम्स ने वाइट स्टोन को पांच विकेट से पराजित किया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में वाइट स्टोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में 150 रन बनाए। टीम की ओर से शेख मुश्ताक ने 54 रन, चेतन व विक्रम ने 19-19 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. तल्हा व अभिषेक शर्मा ने दो-दो, हरजीत सिंह, अवि व श्रेयांश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर गेम्स ने 15.4 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। गेंदबाजी में नीरज शाक्य ने दो व अविनाश सिंह ने एक विकेट लिया। यह भी पढ़ें- पिच प्राटिक्स ने रेडविंग्स को चार विकेट से हराया मो. तल्हा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.