कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में शुक्रवार को खेले गए मैच में कानपुर गेम्स ने वाइट स्टोन को पांच विकेट से पराजित किया। गंगा बैराज ​स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में वाइट स्टोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में 150 रन बनाए। टीम की ओर से शेख मुश्ताक ने 54 रन, चेतन व विक्रम ने 19-19 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. तल्हा व अ​भिषेक शर्मा ने दो-दो, हरजीत सिंह, अवि व श्रेयांश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर गेम्स ने 15.4 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। गेंदबाजी में नीरज शाक्य ने दो व अविनाश सिंह ने एक विकेट लिया। यह भी पढ़ें- पिच प्राटिक्स ने रेडविंग्स को चार विकेट से हराया मो. तल्हा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...