कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। कानपुर क्लब द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्लब के मानद सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित समारोह में क्लब अध्यक्ष आरसी सेठ व सचिव ऋषि कात्याल ने पूर्व राष्ट्रपति को मानद सदस्यता प्रदान करते हुए औपचारिक सदस्यता कार्ड सौंपा। समारोह का मुख्य आकर्षण पूर्व राष्ट्रपति के चित्र का अनावरण रहा जो उनके राष्ट्र के प्रति असाधारण योगदान का प्रतीक है। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अजय कपूर, ब्रिगेडियर एमएस जामवाल, पीके नरेंद्र, तनवीर सिंह लांबा, हरपिंदर सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...