कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने वी राइजिंग इलेवन को 61 रन से हराया। दूसरे मैच में एस्पिरिस इलेवन ने नाइस गोल्ड को 10 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित एससीजी मैदान पर हुए मैच में वी राइजिंग इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर क्रिकेटर्स ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक प्रताप सिंह ने 51 रन, आशीष शुक्ला ने 37 रन और शिवम शर्मा ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में वसीम खान ने तीन, अंकुर तिवारी ने दो, आसिफ अली, निखिल और फातिर ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी वी राइजिंग इलेवन की टीम 127 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से उमर ने 58 रन, अंकुर तिवारी ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषि शुक्ला, हिम...