कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। द्वितीय उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार को फूलबाग स्थित क्राइस्टचर्च मैदान पर खेला गया। जिसमें फाइनल मैच में मेरठ की टीम ने कानपुर को एक विकेट से हराकर खिताब जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 110 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अर्पित ने 31 रन, मो. कलीम ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में दुर्गेश यादव ने चार, श्रीकांत मिश्रा ने तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी मेरठ की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 11 ओवर में नौ विकेट पर 113 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से दुर्गेश यादव ने 28 रन, मोहित शर्मा ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक तिवारी, प्रशांत और आबिद खान ने तीन-तीन विकेट लिया। दुर्गेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.