कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर। टेनिस बाल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 11वीं मिनी नेशनल टेनिस बाल क्रिकेट चैम्पियनशिप 7 से 9 सितंबर के बीच गोवा के मडगांव में आयोजित की जा रही है। इसके लिए यूपी टीम के चयन के लिए कानपुर से ​खिलाड़ियों का ट्रायल पिछले सप्ताह पी रोड ​स्थित हरसहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज में हुआ था। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आठ ​खिलाड़ियों का चयन गुरुवार को किया गया। उत्तर प्रदेश अंडर-14 टेनिस बाल क्रिकेट टीम में शहर के आठ खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों में अथर्व अवस्थी, तेजस ठाकुर, आर्यन पटेल, हितेश अहूजा, नमन पाठक, मानस शर्मा, वंश चतुर्वेदी और हनी सोनकर शामिल हैं। कानपुर टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रामेंद्र सिंह ने चयन...