प्रमुख संवाददाता, मार्च 1 -- यूपी के कानपुर में महिला डॉक्टर पर फब्तियां कसने में हैलट में शुक्रवार रात सुरक्षा गार्ड को मेडिकल छात्रों ने जमकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। गार्ड के दिए नाम और वीडियो को देखने के बाद पांच छात्रों को जांच होने तक निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे इमरजेंसी के बाहर सुरक्षा गार्ड आकाश तैनात था। इस दौरान ऑन कॉल वहां पहुंचीं मनोरोग विभाग की महिला चिकित्सक को गार्ड ने रोक लिया। आरोप है कि डॉक्टर ने जब अपना परिचय दिया तो भी गार्ड पीछे नहीं हटा और फब्तियां कसने लगा। डॉक्टर के साथ आए चार-पांच मेडिकल छात्र (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) ने गार्ड को टोका तो वह उनसे भिड़ गया। इमरजेंसी से लौटते वक्त भी गार्ड ने फिर वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.