कानपुर के स्वदेशी पैराशूटों का जलवा, सुखोई पर फिदा हुईं 12 देशों की सेनाएं
प्रमुख संवाददाता, जून 1 -- UP News: यूपी के कानपुर में बने स्वदेशी पैराशूटों का दुनिया भर में डंका बजने लगा है। सुखोई-30 के ब्रेक पैराशूट समेत ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री (ओपीएफ) के अत्याधुनिक सैन्य पैराशूटों ने 12 देशों की सेनाओं को प्रभावित किया है। शिलांग में आयोजित रक्षा प्रदर्शनी में विदेशी सैन्य अधिकारियों ने इन उत्पादों को अपनी सेनाओं में शामिल करने की इच्छा जताई है। कानपुर स्थित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) ने शिलांग में आयोजित दो दिवसीय भारतीय रक्षा उद्योग उपकरण प्रदर्शनी में अपने अत्याधुनिक पैराशूट और रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन किया। अभ्यास प्रगति-2026 के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में 12 मित्र देशों की सेनाओं के अधिकारियों ने जीआईएल के स्वदेशी उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई। ओपीएफ में विकसित सुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.