कानपुर के शिक्षकों ने लखनऊ में किया पैदल मार्च
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ लखनऊ में पैदल मार्च निकाला। मुख्यमंत्री, शिक्षा राज्य मंत्री और मुख्य सचिव के निवास पर पहुंचने के पूर्व ही पुलिस प्रशासन की ओर से एडीसीपी मध्य जीतेन्द्र कुमार दुबे और रजनीश कुमार वर्मा (एसीपी) ने शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों की समस्याओं का ज्ञापन लिया। पैदल मार्च में आरपी यादव, राजकुमार शुक्ल, बाबूलाल कुशवाहा, अनिल कुमार, इख्तियार अहमद, अफजाल अहमद, सुबोध कटियार, शिव लाल सविता, शिव बहादुर यादव और ओम नारायण तिवारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.