लखनऊ, मार्च 6 -- पिछले एक माह से गवाही के लिए तबल किए जाने के बावजूद गोमतीनगर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर व वर्तमान में कानपुर नवाबगंज कोतवाली में तैनात केशव कुमार तिवारी के खिलाफ एडीजे उमाकांत जिंदन की कोर्ट ने फिर गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए प्रकीर्णवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। मुकदमे में अगली सुनवाई आगामी 12 मार्च को होगी। इसके पहले अदालत में 21 फरवरी को गिरप्तारी वारंट और कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 26 फरवरी को उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बावजूद केशव कुमार तिवारी उपस्थित नहीं हुए। गोमती नगर थाने से संबंधित सरकार बनाम अविनाश पांडेय आदि के मुकदमे में सर्वोच्च न्यायालय ने शीघ्र निस्तारित करने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी केशव तिवारी को भी है। नोटिस तामीला के बावजूद उपस्थित नहीं हो रहे हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.