कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। तमिलनाडु में 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच बालक व बालिका अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप संपन्न हुई। इसमें शहर के पहलवानों ने उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते ह़ुए एक स्वर्ण समेत छह रजत और पांच कांस्य पदक जीते। 12 पदक जीतकर पहलवानों ने शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बालिका कुश्ती में छह पदक मिले। इसमें 39 किग्रा भारवर्ग में रागिनी, 58 किग्रा भारवर्ग में कौशिकी और 66 किग्रा भारवर्ग में आयुषी सागर ने रजत पदक जीता। वहीं, 36 किग्रा भारवर्ग में सोनम, 54 किग्रा भारवर्ग में दीपांशी और 62 किग्रा भारवर्ग में प्रज्ञा ने कांस्य पदक जीता। बालक फ्री स्टाइल स्पर्धा में 85 किग्रा भारवर्ग में कानपुर के विवेक चौहान ने हरियाणा के जितेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 62 किग्रा भारवर्ग में अंश कुमार ने रजत पदक और 38 किग्रा भारवर्...