कानपुर के विधि छात्रों ने विधानसभा का भ्रमण किया
लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कानपुर के 25 सदस्यीय विधि छात्र का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को निकट से समझने का अवसर प्राप्त किया। छात्रों ने इस दौरान विधानसभा सदन का अवलोकन किया और सदन की कार्यवाही को समझा।छात्रों को प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयकों की प्रक्रिया, विभिन्न संसदीय समितियों की भूमिका तथा जनप्रतिनिधियों की संवैधानिक जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता संविधान के प्रति आस्था, विधि के शासन और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर आधारित होती है। एक विधि छात्र के लिए केवल पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.