लखनऊ, मार्च 6 -- सरोजनीनगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक क्लीनर का शव संदिग्ध हालात में ट्रक के बाहर औधें मुंह पड़ा मिला। जबकि उसके चप्पल शव से कुछ दूरी पर पड़े थे। चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कानपुर में घाटमपुर थानाक्षेत्र के खानपुर गांव निवासी अमित कुमार (32) गांव के ही प्रदीप के ट्रक पर क्लीनर था। बुधवार को दोनों पुणे से ट्रक में टाटा के पार्ट्स लेकर लखनऊ के सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित मलूक इंडस्ट्रीज कंपनी पहुंचे। लेकिन कंपनी में छुट्टी होने के कारण उनकी गाड़ी खाली नहीं हुई। जिसके चलते चालक और क्लीनर ट्रक में ही रुक गए। इस दौरान अमित ने बुधवार और गुरुवार को जमकर शराब पी। अमित को नशे में देखकर चालक प्रदीप ने गुरुवार रात उसे ट्रक के अंदर केबिन में बैठा दिया। इसके ब...